पशुहारी फीडर से अर्नब तूफान के चलते 40 घंटे से बिजली गुल

बेल्थरा रोड, बलिया। बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब ने पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं से तबाही मचा दी है। पिछले 48 घंटे से पूर्वांचल सहित बलिया में संपूर्ण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 
भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते पेड़ और बिजली के खंभे गिर जाने से बेल्थरा रोड क्षेत्र के पशुहारी स्थित फीडर से पिछले 40 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप्प है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से मोबाइल चार्जिंग सहित पेयजल का संकट खड़ा हो गया है जबकि भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते किसानों के लिए धान की फकी-अधपकी फसलें चिंता का सबब बनी हुई हैं।
खराब मौसम के चलते बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बलिया जिले में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के शासकीय और अशासकीय स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन