उभांव पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा माननीय न्यायालय

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के कुशल नेतृत्व में उभांव थाना पुलिस टीम ने गैर जमानती वारंट के क्रम में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज शनिवार (26.09.2026) को थाना उभांव उ०नि० रामजतन सोनकर और का० विकी यादव ने माननीय न्यायालय ग्राम न्यायालय बेल्थरा रोड जनपद बलिया द्वारा जारी गैर जमानतीय वारन्ट एन०बी०डब्लू० मु०नं० 5919/12 मु०अ०सं० 142/96 धारा 323,504 भादवि से सम्बन्धित वारंटी पप्पू उर्फ अभिनाश पुत्र मुख्तार शुक्ला निवासी पतनारी थाना उभांव बलिया के घर दविश देते हुए अभियुक्त के घर से गिरफ्तारी का कारण व वारंट से अवगत कराते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय ग्राम न्यायालय बेल्थरा रोड जनपद बलिया भेज दिया गया।

 


विज्ञापन