रिपोर्ट - घनश्याम शर्मा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर की जांच टीम ने पीड़ित परिवार के लोगों की पहुंचकर शुरू की जांच
बेल्थरा रोड, बलिया। जनपद पशुहारी गांव की राजभर बस्ती में चार दिन के भीतर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में हड़कंप मच गया है और पीड़ित परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आशा देवी पत्नी शिवचंद (उम्र 45 वर्ष) पिछले एक माह से पाइल्स और ख़ून की कमी का इलाज करा रहीं थीं इसी बीच उनके पैरों में सूजन, पैरों की त्वचा कड़ी व त्वचा का रंग लाल मृतक जोन्हिया देवी
हो गया। परिजनों ने बेहतर इलाज हेतु मऊ किसी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान 29 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रातः ढाई बजे के आसपास मौत हो गई। इस बीच आशा देवी की सास जोन्हिया देवी और पुत्री प्रीति जो मृतक प्रीति
पहले से बीमार चल रहीं थीं, की हालत गंभीर हो गई जिनमें जोन्हिया देवी पत्नी झींगन (उम्र लगभग 82 वर्ष) की 1 सितंबर 2026 को प्रातः मौत हो गई। इस बीच प्रीति पुत्री शिवचंद की गंभीर हालत को देखते हुए मऊ ले गए जहां से डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
परिजन पशुहारी में जोन्हिया देवी का अंतिम संस्कार कर रहे थे कि प्रीति पुत्री शिवचंद (उम्र लगभग 24 वर्ष) को मौत ने अपने आगोश में ले लिया। पहले से ही गमज़दा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
वहीं आशा देवी के पति शिवचंद में भी उसी बिमारी के लक्षण होने से पूरा परिवार भयभीत है। शिवचंद के पैर में भी सूजन और त्वचा का रंग लाल हो गया है।
चार दिन के भीतर एक तरह की बिमारी से एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत से हर कोई स्तब्ध है। पूरे गांव में गम का माहौल है। जबकि आशा देवी का इकलौता पुत्र मनन राजभर मां, दादी और बहन की मौत से बदहवास है।
आज प्रीति के अंतिम संस्कार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के अधीक्षक डा० राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर डा० सत्येन्द्र कुमार वर्मा और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक प्रमोद डा० सत्येन्द्र कुमार वर्मा
कुमार, आनंद कुमार, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक विष्णु प्रकाश दुबे, उमेश कुमार, सुमित कुमार, एलटी चंदन कुमार, वार्ड बॉय दिनेश कुमार सिंह की टीम ने पशुहारी ग्राम प्रधान प्रभा शंकर राजभर की देखरेख में पशुहारी पहुंच कर पीड़ित परिवार के अन्य सदस्यों की गहन जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं अन्य कई जांचों के लिए परिवार के सदस्यों को सीएचसी सीयर बुलाया गया है।



