सिकंदर पुर के गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में श्रीकृष्ण ने चुराया माखन

ब्यूरो रिपोर्ट बलिया 

गोपियों ने माखन चोर की मां यशोदा से की शिकायत

सिकन्दर पुर, बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में बच्चों ने आज गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह व धूमधाम के साथ पारंपरिक तरीके से मनाया। 
बच्चों ने राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत कर मोहा सबका मन
इस विशेष अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने राधा-कृष्ण की झांकी, डांडिया नृत्य, श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाना, कालिया नाग के मस्तक पर श्रीकृष्ण का नृत्य, माखन चोरी का मनमोहक दृश्य, गोपियों द्वारा श्री कृष्ण की शिकायत, मां यशोदा द्वारा श्री कृष्ण को ओखली से बांधना, वासुदेव द्वारा श्री कृष्ण भगवान को यमुना नदी पार कराना व राधे कृष्ण तथा कृष्ण बलराम की जोड़ी के शानदार प्रस्तुतिकरण के दृश्य को देखकर समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। 
रंग बिरंगे मनमोहक परिधानों में सजे राधा-कृष्ण 
कार्यक्रम में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, जैसे सुमधुर भजनों और कान्हा के जय जयकार से गंगोत्री विद्यालय परिसर मानो मथुरा व वृंदावन धाम हो गया हो।
मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्त रहे। इस अवसर पर बच्चों ने बढ़ चढ़कर दही हांडी का भी आनन्द लिया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने परिधानों में सजे बच्चों ने एक से बढ़कर एक राधा कृष्ण की बेहतरीन झांकी प्रस्तुत की। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व से हमें अपने कर्तव्यों को पूरा करने तथा बिना किसी स्वार्थ के कर्म करने सहित समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने की प्रेरणा मिलती है। कहा कि हमें यें प्रण भी लेना चाहिए कि बिना किसी फल की चिन्ता किये हुए ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिये। तभी हम जीवन में सफल रहेंगें। इस दौरान हजारों की संख्या में विद्यालय की छात्र-छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन