बेल्थरा रोड, बलिया। यूजीसी के नियमों और आरक्षण व्यवस्था को लेकर रविवार को बेल्थरा रोड में सवर्ण समाज के लोगों ने विशाल रैली निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया। डाक बंगले से सवर्ण समाज के लोगों ने विशाल रैली निकाली और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर, “UGC रोल बैक” के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।रूपेश सिंह भोलू सहित प्रदर्शनकारी UGC के नियमों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किए जाने की मांग कर रहे थे।
रैली डाक बंगले से निकलकर मेन रोड के रास्ते त्रिमुहानी होते हुए तहसील की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान चौधरी चरण सिंह तिराहे के पास SDM बेल्थरा रोड शरद चौधरी ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन SDM को सौंपा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की बात सुनी और आश्वासन दिया कि उनके द्वारा सौंपे गए ज्ञापन एवं मांगों को उचित माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति तक प्रेषित किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर आगे भी आवाज उठाते रहेंगे। मौके पर प्रदर्शन को लेकर काफी हलचल देखने को मिली।
रैली में किसी प्रकार का व्यवधान न हो उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक अपने दल-बल (पुलिस टीम) के साथ चक्रमण करते रहे।



