बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र में रही विश्वकर्मा पूजन की धूम

बेल्थरा रोड में विश्वकर्मा जयंती पर मंदिरों और प्रतिष्ठानों में पूजे गए देवशिल्पी, मंदिरों और प्रतिष्ठानों को भव्य रूप से सजाया गया
 
बेल्थरा रोड, बलिया। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर गुरुवार को नगर के विभिन्न यांत्रिक प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। 
आपको बताते चलें कि श्री विश्वकर्मा को हिंदी धार्मिक मान्यताओं और ग्रंथों के अनुसार निर्माण और सृजन का देवता माना जाता है, सोने की लंका के निर्माणकर्ता भगवान विश्वकर्मा को यंत्रों का अधिष्ठाता और देवता माना गया है। हिंदू संस्कृति में यंत्रों के देवता भगवान विश्वकर्मा के पिता वासुदेव और माता अंगीरसी हैं।
इसी क्रम में नगर के कृषि मंडी स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में भी श्री विश्वकर्मा सेवा समिति बेल्थरा रोड के तत्वावधान में आचार्य बिकाऊ शर्मा, लालमणि शर्मा और सतीश शर्मा द्वारा दो हवन कुंडों पर यजमान भाजपा नेता छट्ठू राम और भागवत शर्मा के नेतृत्व में हवन-पूजन अपराह्न तीन बजे तक चलता रहा।
वहीं नगर में स्थित यांत्रिक प्रतिष्ठानों में भी श्री विश्वकर्मा पूजन बड़े ही विधि विधान से किया गया। पूजन-हवन के बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का कार्यक्रम भी चला। कई जगह भजन कीर्तन के कार्यक्रम भी देखे गए।
कृषि मंडी स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा के दर्शन कर भंडारे में महा प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुकानदारों द्वारा यांत्रिक प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों को धोकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
इस अवसर पर विश्वकर्मा मंदिर समिति के अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा, कोषाध्यक्ष हरे राम शर्मा, महामंत्री कमल कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, राम उग्रह शर्मा, गुलाब शर्मा, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, चुन्नू सिंह, धनंजय कुमार शर्मा (पत्रकार), जयप्रकाश शर्मा, संतोष शर्मा, डा० रामू शर्मा, मिथिलेश शर्मा, शिवशंकर शर्मा, दूधनाथ शर्मा, संजय शर्मा, अजय शर्मा, वशिष्ठ शर्मा, सुरेश शर्मा, विक्रमा शर्मा, विनोद जायसवाल पप्पू, पुजारी संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


विज्ञापन