उभांव थानांतर्गत उमेश चौरसिया हत्याकांड में अब तक छः आरोपी गिरफतार, आज एक और बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

बेल्थरा रोड, बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उभांव थाना पुलिस ने करनी निवासी उमेश चौरसिया की हत्या में आरोपी/वांछित एक बाल अपचारी को अपने हिरासत में ले लिया जबकि तीन अभियुक्त और दो बाल अपचारी को उभांव पुलिस पहले ही हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही कर चुकी है।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार 15 सितंबर 2026 को उभांव थाने में वादी मुकदमा द्वारा एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया गया कि 14 सितंबर 2026 को अभियुक्तों द्वारा वादी के चाचा उमेश चौरसिया जो बाइक से मालीपुर से पूजा का सामान लेने गये थे, कैथी मठिया के पास रास्ते में ट्यूबवेल मोड़ के पास पहले से घात लगाए विपक्षियों द्वारा देर शाम लगभग 07.30 बाइक रोककर गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने लगे जिससे वादी के चाचा मौके पर गिर गये तथा पास में पडे बांस से बारी बारी से मारे जिससे उनके सिर से काफी खून बहने लगा, जिसके बाद सीएचसी सीयर ले जाया गया जहां डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया, जिसके सम्बन्ध मे थाना उभांव पर मु०अ०सं० 209/2026 धारा 103(1),352 बीएनएस पंजीकृत विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में 03 अभियुक्त तथा 02 बाल अपचारी को गिरफ्तार/पुलिस अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय भेजा जा चुका है, तथा 01 अन्य अभियुक्त द्वारा माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी हेतु लगातार दविश दी जा रही थी । 
इसी क्रम में बुधवार (23 सितंबर 2026) को प्र०नि० दिनेश पाठक और हमराहियों का० विक्रम सिंह, का० जितेन्द्र मौर्या, का० पवन मिश्रा और का० नरेन्द्र कुमार 
के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित एक नफर बाल अपचारी को रेववे क्रासिंग मधुबन ढाला से 12.30 बजे पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया । बाल अपचारी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए किशोर न्याय बोर्ड जनपद बलिया भेजा गया । 


विज्ञापन