रेलवे की उपलब्धियों तथा यात्री हितों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आमजन तक त्वरित एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने की होगी बड़ी जिम्मेदारी
वाराणसी। 10 सितम्बर 2026। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के जन सम्पर्क अधिकारी के पद पर आज महेश गुप्ता ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
श्री गुप्ता इसके पूर्व पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में जनसम्पर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने रेलवे की विकास योजनाओं, महत्वपूर्ण उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं एवं जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा मीडिया समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वाराणसी मंडल में पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री गुप्ता ने कहा कि मंडल की जनसम्पर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने, रेलवे की उपलब्धियों तथा यात्री हित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आमजन तक त्वरित एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा।
उन्होंने मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे एवं वाराणसी मंडल की सकारात्मक मीडिया प्रतिनिधियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।



