बलिया। भीमपुरा थाना में “ऑपरेशन क्लीन” के तहत विगत वर्षों से थाने पर दाखिल 14 अदद लावारिस वाहन व 12 अदद 207 एमवी एक्ट में सीज शुदा कुल 26 वाहनों की नीलामी हेतु नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के आदेश के क्रम में थाना भीमपुरा में जब्त/दाखिल कुल 26 वाहनों की नीलामी हेतु 02 नवंबर 2026 की तिथि नियत की गयी है ।
02 नवंबर 2026 को 10.00 बजे थाना भीमपुरा जनपद बलिया में सभी अधिकारियों की उपस्थिति में नीलामी की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। आप सभी स्वेच्छा से उक्त नीलामी में प्रतिभाग कर सकते हैं। बलिया पुलिस द्वारा आप सभी से आग्रह किया जाता है कि उक्त नीलामी के संबंध में सोशल मीडिया तथा जुड़े हुए वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से शेयर करते हुए अन्य सभी लोगों को भी अवगत कराएं, जिससे उक्त नीलामी में अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग कर सकें।



