नगरा पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

बलिया। जनपद की नगरा थाना पुलिस ने आज अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार 10 अक्टूबर 2026 को थाना नगरा पर वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि 06 अक्टूबर 2026 को मेरी पुत्री उम्र 22 वर्ष रात्रि में घर से कहीं चली चली गई, मैं इधर उधर खोजा किन्तु पता नही चला। सुबह करीब 6.00 बजे रमेश दो लोगों के साथ मेरे घर आये और अपने लड़के दीपक के बारे में मुझसे पूछने लगे तो मैंने बताया कि वह मेरे घर नहीं आया है। मुझे संदेह है कि वही मेरी लड़की को भगा कर ले गया है। इस तहरीर के आधार पर थाना नगरा पर मु०अ०सं० 197/2026 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा- 64(1),351(3) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई थी। 
इसी क्रम में आज 29 अक्टूबर 2026 को थाना नगरा पुलिस टीम के उ०नि० संदीप कुमार हमराहियों का० राहुल जयसवाल और का० शिवेन्द्र यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु०अ०सं० 197/2026 धारा 87 बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 64(1),351(3) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त दीपक पुत्र रमेश निवासी तियरा हैदरपुर थाना नगरा जनपद बलिया (उम्र करीब 24 वर्ष) को सोनापाली मोड़ उदय वाटिका के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नगरा में आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।



विज्ञापन