बलिया में 25 फरार अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित, गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित

एसपी डॉ. ईरज राजा ने जारी की सूची, गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित, शरणदाताओं पर भी कार्रवाई की चेतावनी 

बलिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 25 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इन सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही उनके सहयोगियों और शरणदाताओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। सभी 25 अभियुक्तों पर घोषित इनाम की कुल राशि 6 लाख 25 हजार रुपये है।

पुलिस के अनुसार, काफी प्रयासों के बावजूद गिरफ्तार नहीं हो सके और न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने वाले इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील की है। अभियुक्तों के संबंध में सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और गिरफ्तारी में मदद करने वाले को नियमानुसार पुरस्कार राशि दी जाएगी।

इन अभियुक्तों पर घोषित किया गया इनाम

▶️ आजाद उर्फ राजू पुत्र इस्लाम तथा जमील पुत्र शमीम, निवासी भागीपुर तकिया, थाना गड़वार। दोनों के विरुद्ध थाना गड़वार में मुकदमा अपराध संख्या 54/2026, धारा 191(2), 191(3), 109(2), 117(2), 115(2), 351(3), 324(4) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
▶️ अमित साह पुत्र अभिराम गोंड़, निवासी तिवारी के मिल्की, थाना बैरिया। इनके विरुद्ध थाना बैरिया में मुकदमा अपराध संख्या 192/2025, धारा 109, 115(2) एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
▶️ हिमांशु सिंह पुत्र विनोद सिंह तथा विनोद सिंह पुत्र सूरज उर्फ सूरजू सिंह, निवासी कोटवां, थाना बैरिया। इनके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 218/2026, धारा 109(1), 61(2), 191(2), 352, 351(3) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
▶️ सुरेन्द्र यादव पुत्र शिवशंकर यादव तथा कमलेश यादव पुत्र उमाशंकर यादव, निवासी सारंगपुर बड़ागांव, थाना बड़हरा, जनपद भोजपुर, बिहार। इनके विरुद्ध थाना रेवती में मुकदमा अपराध संख्या 197/2026, धारा 3(5), 109(1), 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
▶️ मुन्ना गोंड़ पुत्र हवलदार, निवासी लिलकर, थाना सिकंदरपुर तथा मुन्ना गोंड़ उर्फ चन्द्रमल पुत्र सतेन्द्र प्रसाद, निवासी रुद्रवार, थाना सिकंदरपुर। इनके विरुद्ध थाना नगरा में मुकदमा अपराध संख्या 193/2026, धारा 2/3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
▶️ आशीष गिरी पुत्र अंगद गिरी, मनीष गिरी पुत्र अंगद गिरी तथा अंगद गिरी पुत्र रामवृक्ष गिरी, निवासी गजियापुर, थाना भीमपुरा। इनके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 122/2026, धारा 109(1), 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
▶️ अभिषेक यादव पुत्र रविप्रकाश यादव, निवासी बिलरिया, थाना नरही। इनके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 103/2026, धारा 109 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
▶️ गोलू यादव: पुत्र दिलीप यादव, निवासी शाहपुर, थाना बांसडीह। इनके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 160/2026, धारा 109(1), 115(2), 352 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
▶️ रोहित कुमार गुप्ता पुत्र ज्योतिष कुमार तथा अमित कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय अंजनी गुप्ता, निवासी वार्ड नंबर 20, कासिम बाजार, थाना कोतवाली; अभिषेक गुप्ता सेठू पुत्र अखिलेश कुमार गुप्ता तथा अखिलेश कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय कन्हैया गुप्ता, निवासी वार्ड नंबर 23, टाउनहाल, थाना कोतवाली; और मुकेश कुमार सिंह उर्फ अंशू सिंह उर्फ रुद्रा सिंह उर्फ आशीष सिंह पुत्र दिलीप सिंह, निवासी पियरौटा, थाना रेवती। इनके विरुद्ध थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 391/2026, धारा 2/3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
▶️ मुन्ना भर उर्फ रमापति भर पुत्र शिवनाथ भर, निवासी ओझा का डेरा (ओझवलिया), थाना बांसडीह रोड। इनके विरुद्ध थाना चितबड़ागांव में मुकदमा अपराध संख्या 48/2002, धारा 147, 148, 149, 324, 504, 506, 302 भादवि तथा धारा 3(1)10 एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
▶️ धनजी यादव पुत्र गंगासागर यादव, निवासी चन्द्रपुरा अथिलपुर, थाना सिमरी, जनपद बक्सर, बिहार। इनके विरुद्ध थाना फेफना में मुकदमा अपराध संख्या 104/2026, गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8/5बी तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज है।
▶️ पीयूष सिंह, आर्यन सिंह उर्फ कान्हा सिंह, विशाल सिंह उर्फ भकालू और अंगद सिंह उर्फ विकास सिंह: पीयूष सिंह पुत्र राकेश सिंह तथा आर्यन सिंह उर्फ कान्हा सिंह पुत्र अरविन्द सिंह, निवासी तालिबपुर, थाना बैरिया; विशाल सिंह उर्फ भकालू पुत्र रामजी सिंह, निवासी कोटवां, थाना बैरिया; और अंगद सिंह उर्फ विकास सिंह पुत्र बृजेश सिंह, निवासी झरकटहां, थाना रेवती। इनके विरुद्ध थाना बैरिया में मुकदमा अपराध संख्या 247/2026, धारा 191(2), 109(1), 115(2) एवं 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर सभी इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि फरार अभियुक्तों को संरक्षण देने या उनकी गिरफ्तारी में बाधा पहुंचाने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इन अभियुक्तों के बारे में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिलने पर संबंधित थाने अथवा पुलिस अधिकारियों को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
नोट: प्रत्येक अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। सभी 25 अभियुक्तों पर कुल इनाम राशि 6 लाख 25 हजार रुपये है।

विज्ञापन