बेल्थरा रोड समाजवादी पार्टी ने स्व० रामगोविन्द चौधरी को दी श्रद्धांजलि

बेल्थरा रोड, बलिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व० राम गोविंद चौधरी की स्मृति में बेल्थरा रोड समाजवादी पार्टी की स्थानीय इकाई द्वारा एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बेल्थरा रोड में जिला पंचायत के डाक बंगले में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव आनंद यादव द्वारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व० राम गोविंद चौधरी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व० चौधरी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए स्व० चौधरी के तेल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर शमसाद बांसपारी, अमरजीत चौधरी, ओमप्रकाश महासचिव, जनार्दन, राजन कन्नौजिया, अंगद यादव, आफताब आलम, धर्मेंद्र, यादव, पतिराम, मुन्ना यादव कलेंडर विनोज, गायक रामकृपाल यादव, सुनील टिंकू, अनिल जायसवाल, रुद्र प्रताप यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन