पत्रकार स्व० हरिलाल सिंह को तीसरी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

बेल्थरा रोड, बलिया। पत्रकार स्व० हरिलाल सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर गुरुवार को चौधरी चरण सिंह तिराहे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्व० हरिलाल सिंह अत्यंत सरल, सहज एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। वह साथी पत्रकारों के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहते थे और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर रहते थे। उनके व्यवहार में अपनापन और सहयोग की भावना थी, जिसके कारण पत्रकारिता जगत के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी उनका विशेष सम्मान था। 
सभासद मोहम्मद सद्दाम ने कहा कि स्व० हरिलाल सिंह ने पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाने का माध्यम माना। वहीं भाजपा नेत्री रीना राव ने कहा कि स्व० हरिलाल जी  हमेशा निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को हुई कमी आज भी महसूस की जाती है। उनके विचार, व्यवहार और सहयोग की भावना को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि उनकी स्मृतियां हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेंगी।सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी वक्ताओं ने स्व० सिंह के निधन के लिए महावीरी झंडा जुलूस में माननीय न्यायालय और सरकार द्वारा तय मानक से ऊंची आवाज में बज रहे डीजे को जिम्मेदार माना। पत्रकारों ने ऊंची आवाज में बज रहे डीजे से संबंधित कार्यक्रमों में नहीं जाने और मीडिया कवरेज नहीं करने का संकल्प लिया। 
इस अवसर पर पत्रकार अरविंद यादव, धनंजय शर्मा, शिवकुमार हेमकर, घनश्याम शर्मा, अभयेश मिश्र, अशोक जायसवाल, वागीश पाण्डेय, शब्बीर अहमद, ओमप्रकाश सिंह, नवीन मिश्रा, घनश्याम गुप्ता, अमन बरनवाल, धीरज मद्धेशिया, उमेश बाबा, निलेश दीपू, मोईन अहमद, अनमोल आनंद, संदीप श्रीवास्तव, भाजपा नेत्री रीना राव, मुक्तेश्वर सिंह चुन्नू, सूर्यजीत सूर्या, सभासद मो० सद्दाम, सभासद मोहम्मद नैय्यर, प्रमोद यादव, अमीर जमाल, चंद्रशेखर सिंह, बादल, गोलू यादव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन