सिकंदरपुर, बलिया। तहसील क्षेत्र के सीसोटार स्थित "शहीद राजकुमार बाघ शिक्षण संस्थान" में आगामी 15 अक्टूबर को 'स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकुमार बाघ' की स्मृति में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार, लोकतंत्र भाग्य विधाता मतदाता, जवान, किसान, बुद्धिजीवी, शिक्षक, पत्रकार, जन प्रतिनिधि एवं विद्यार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया है।सम्मेलन में विभिन्न सामाजिक विषयों पर व्याख्यान देने के लिए कई ख्यातिलब्ध विद्वतजन उपलब्ध रहेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक विनोद सेवक ने बताया कि इस कार्यक्रम में डॉक्टर जगदीश अखंड- भ्रमजाल, राघवेंद्र- समता मूलक समाज, रविंद्र नाथ- आनंद मार्ग द्वारा श्राद्ध, कामरेड मदन- महंगाई की जड़, समाजसेवी वीर प्रताप- किसान की समृद्धि, प्रबंधक रामेश्वर व गोरखनाथ बलियाटी- शहीद राजकुमार बाघ के नाम मेडिकल कॉलेज, श्री राम सरगम- पुरानी पेंशन, डॉ० लक्ष्मण- चरित्रवान ईमानदार, डॉ० सूर्यबली- समानता और भगीरथ प्रसाद- पाखंड आदि विषयों पर अपने विचारों को रखने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर समाजसेवी सत्येंद्र कुमार शर्मा समारोह सारथी होंगे।
उन्होंने आमजन से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर विद्वतजनों के विचारों को आत्मसात कर समाज के उत्थान में अपना योगदान देने की अपील की है।



