बेल्थरा रोड, बलिया। आज मंगलवार २६ अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेल्थरा रोड नगर एवं सीयर खंड का पथ संचलन का कार्यक्रम हुआ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह श्री राम विलास जी रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। संचलन मिडिल स्कूल के प्रांगण से आरम्भ होकर चौधरी चरण सिंह तिराहा होते हुए श्याम सुंदरी बालिका इंटर कालेज के रास्ते रेलवे स्टेशन होते हुए नगर के मुख्य मार्ग से होकर मिडिल स्कूल में पहुंचा। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में भाग लिए। संचलन के दौरान कई स्थानों पर जनमानस द्वारा स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की गई।
मुख्य अतिथि ने संघ के स्थापना के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संघ का स्वयंसेवक राष्ट्र के लिए सब कुछ समर्पित करने को प्रतिबद्ध होता है। हिंदू समाज के संगठन हेतु संघ कार्य करते हुए १०१ वर्ष की यात्रा पूर्ण कर चुका है।
इस अवसर पर मंच पर सीयर खंड माननीय खंड संघचालक श्री प्रेम शंकर जी और नगर के माननीय नगर संघचालक संजय जी मुख्य अतिथि के साथ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला कार्यवाह श्री सतीश जी ने अतिथि परिचय कराया।



