बेल्थरा रोड, बलिया। थाना उभांव, जनपद बलिया पुलिस ने धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई 52251.00/- रुपए की धनराशि को होल्ड कराते हुए आवेदिका के खाते में वापस कराने की बड़ी कार्रवाई की है।
आपको बताते चलें कि शिकायतकर्ता शिव कुमारी सिंह निवासी वार्ड नंबर -6 शास्त्री नगर, बेल्थरा रोड, थाना- उभांव जनपद बलिया ने शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें उनके HDFC Bank के खाते से 04 जुलाई 2025 को फर्जी तरीके से धोखा देकर ₹ 52,251.00 /- रुपये का स्थानान्तरण करा लिया गया था।
थाना उभांव बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान में लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरुप 13 नवंबर 2026 को शिकायतकर्ता शिव कुमारी सिंह निवासी वार्ड नंबर -6 शास्त्री नगर बेल्थरा रोड थाना उभांव जनपद बलिया के खाते में धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि में कुल ₹ 52,251.00/- रुपये थाना उभांव साइबर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए आवेदिका के खाते में वापस कराया गया।
शिकायतकर्ता शिव कुमारी सिंह ने बलिया पुलिस तथा थाना उभांव की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है।
बरामद करने/कराने वाली पुलिस टीम में उ०नि० नीरज यादव व हमराहियों ने बड़ी भूमिका निभाई।



