बलिया/वाराणसी। खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से निर्वाचित विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद पहली बार 13 नवंबर को दिन में 11 बजे बलिया जनपद पहुंच रहे हैं। उनके प्रथम जनपद आगमन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगरा स्थित शहनाई पैलेस में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस आशय की जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी बलिया के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्ह जी' ने बताया कि लाल बिहारी यादव की जीत शिक्षकों के संघर्ष, विश्वास और समाजवादी विचारधारा की जीत है। दोबारा चुनाव जीतने के बाद उनके प्रथम बलिया आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।
श्री पाण्डेय ने समाजवादी पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में नगरा स्थित शहनाई पैलेस पहुंचकर नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन करें।



