मऊ । 05301/05302 मऊ-आनंद विहार(ट)-मऊ ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी मऊ से 25 अप्रैल से 27 जून,2024 तक प्रत्येक गुरुवार को तथा आनंद विहार(ट) से 25 अप्रैल से 27 जून,2024 तक प्रत्येक गुरुवार को चलायी जायेगी।
शयनयान -07, साधारण द्वितीय श्रेणी-04, एसी 2 टीयर -02, एसी 3 टीयर इकोनॉमी -6, एल एस एल आर डी -01 व लगेज-सह-जनरेटर यान -01 सहित 21 कोचों वाली यह साप्ताहिक ट्रेन मऊ से बेल्थरा रोड, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकते हुए आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी में इन स्टेशनों पर रुकते हुए मऊ तक की यात्रा पूर्ण करेगी।



