ईद से पहले उभांव पुलिस ने पकड़ी गो मांस की बड़ी खेप

उभांव थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बलिया। बलिया पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में जनपद में गो तस्करी पर संपूर्ण प्रतिबंध लगाये जाने व गो तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना उभांव पुलिस को प्रतिबंधित गो मांस के साथ चार नफर अभियुक्तों गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज बुधवार को प्रभारी निरीक्षक उभांव विपिन सिंह के नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस टीम के उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह व उपनिरीक्षक सूर्यपाल व हमराहियों द्वारा मुखबिर की सूचना पर तुर्तीपार रेगुलेटर पुल से चार नफर अभियुक्तों आशिफ पुत्र हफीज़ुल्लाह, सोहराब पुत्र हफीज़ुल्लाह व मंसब पुत्र हफीज़ुल्लाह निवासीगण काजी का बलुआ निजामाबाद थाना सलेमपुर जनपद देवरिया और कम्मू पुत्र इजहार निवासी काजी का पुरा बलुआ निजामाबाद थाना सलेमपुर, देवरिया को सुबह हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों की जमा तलाशी पर उनके कब्जे के स्कार्पियो व बोलेरो से लगभग साढ़े तीन कुंतल प्रतिबन्धित गो मांस बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तों की जमा तलाशी में उनके कब्जे से दो अवैध तमंचा ,दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस सहित दो चाकू बरामद हुआ । 
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।

विज्ञापन