नरही पुलिस द्वारा चोरी से संबंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर व थानाध्यक्ष नरही के कुशल नेतृत्व में थाना नरही पुलिस को चोरी की घटना में एक चोर गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज दिनांक 01.05.2024 को रात्रि में 02.00 बजे वादी मुकदमा विजय बहादुर राम पुत्र स्व० कवल देव राम निवासी ग्राम पिपरा कला थाना नरहीं जनपद बलिया के घर में घुसकर तीन चोर चोरी कर रहे थे कि आहट होने पर वादी मुकदमा विजय बहादुर राम उपरोक्त के द्वारा चोर धर्मेन्द्र मुसहर पुत्र वीर बहादुर निवासी ग्राम मुजही थाना पकड़ी जनपद बलिया को पकड़ लिया गया तथा दो अन्य चोर मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे । वादी मुकदमा विजय बहादुर के द्वारा अभियुक्त धर्मेन्द्र मुसहर पुत्र वीर बहादुर निवासी ग्राम मुजही थाना पकड़ी जनपद बलिया को थाना नरहीं पर लाकर अभियुक्त को समय करीब 12.05 बजे कब्जा पुलिस में दिया गया तथा मुकदमा पंजीकृत कराया गया । उ०नि० मंगला प्रसाद उपाध्याय मय हमराह द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय कर दिया गया ।

विज्ञापन