पाॅक्सो एक्ट में वांछित 10 हजार रुपए के इनामिया अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ सहतवार पुलिस ने धर दबोचा

बलिया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार व प्रभारी थाना सहतवार के कुशल नेतृत्व में थाना सहतवार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार दिनांक- 30.04.24 को थाना सहतवार पुलिस टीम के उ०नि० कमलाशंकर गिरी हमराह का० सुरेश कुमार , का० अखिलेश गुप्ता के द्वारा 10 हजार रूपए का पुरस्कार घोषित अभियुक्त छोटू साहनी पुत्र स्व० रामदयाल साहनी सा० सवलपुर थाना सोनपुर जनपद सारण (छपरा) बिहार हा०मु० भैरोपुर थाना दरियापुर सारण छपरा बिहार को पचरुखा मन्दिर गायघाट रेवती बलिया से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा 312 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 312 बोर बरामद हुआ ।  
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 126/2024 धारा 3/25 ARMS ACT बनाम - छोटू साहनी पुत्र स्व० रामदयाल साहनी सा० सवलपुर थाना सोनपुर जनपद सारण (छपरा) बिहार हा०मु० भैरोपुर थाना दरियापुर सारण छपरा बिहार पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित धाराओं निरुद्ध कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।


विज्ञापन