बलिया। थाना खेजुरी पुलिस द्वारा मुकदमे बाजी को लेकर झगड़ा फशाद कर शांति भंग करने वाले 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध धारा 151/107/116 CrPC के अंतर्गत कार्यवाही की गई है ।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज दिनांक बुधवार को थाना खेजुरी पुलिस द्वारा मुकदमेबाजी/ विवाद को लेकर भिन्न-भिन्न मामलों में झगड़ा फशाद कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले कुल 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अन्तर्गत धारा 151/107/116 CRPC में निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।



