१४ वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व० शारदानंद 'अंचल'

सामंतवाद के खिलाफ आजीवन संघर्षरत रहे अंचल 

बेल्थरा रोड, बलिया। स्थानीय तहसील अंतर्गत पशुहारी गांव में आज बृहस्पतिवार को देवराज इंटर कॉलेज के परिसर में पूर्वांचल के गौरव, समाजवादी चिंतक, समाजवाद के पुरोधा, शेरे पूर्वांचल, जननायक शारदानंद अंचल की 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई। 
स्व० शारदानंद अंचल की पुण्यतिथि समारोह में पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सर्वप्रथम विद्यालय परिसर में लगी स्वर्गीय अंचल की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। 
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वर्गीय अंचल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके समाजवादी आंदोलन, गरीबों मजलूमों के लिए हमेशा खड़ा रहने, गजब की स्मरण शक्ति की चर्चा की। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकंदरपुर विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने बताया कि कैसे वह स्व० अंचल के कहने पर राजनीति में आए और सामंतवाद के खिलाफ अंचल के हाथों को मजबूत किया। 
सलेमपुर लोकसभा के इंडी गठबंधन नीत प्रत्याशी रमाशंकर राजभर व बलिया संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सनातन पांडे ने पुण्यतिथि पर स्व० अंचल को याद करते हुए सामंतवाद के खिलाफ लड़ाई में आज उनकी कमी खलने की बात कही। 
पुण्यतिथि कार्यक्रम के आयोजनकर्ता पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल रहे।जबकि अध्यक्षता बेल्थरा रोड विधानसभा अध्यक्ष शमशाद बांसपारी व संचालन आचार्य शंभू नाथ यादव ने की। 
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी मतलूब अख्तर, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, सपा महासचिव आद्या शंकर यादव, रमेश चंद्र साहनी, सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो० रब्बानी, समाजवादी महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष सुशीला राजभर, सपा प्रदेश सचिव यशपाल सिंह, सियाराम शर्मा, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय महासचिव आनंद यादव, जिला सचिव वीरेंद्र कुमार यादव (पिंटू), राजन कनौजिया, पूर्व प्रधान जय बहादुर यादव, रामाश्रय यादव 'फाइटर', विद्यालय के प्रधानाचार्य अभयेश मिश्र, बाबू उमेश यादव सहित समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के साहब दयाल यादव, पप्पू पांडे, राम कृपाल यादव, प्रीतम प्यारे, अंबिका यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय अंचल के सुपुत्र बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


विज्ञापन