बलिया । पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज शनिवार को जनपद की उभांव पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार उप निरीक्षक पंकज सिंह के नेतृत्व में उभांव पुलिस ने पुनेश पुत्र सुरेश राम निवासी ग्राम सोनाडीह थाना उभांव जनपद बलिया को थाने में पूर्व में पंजीकृत मुकदमा 142/24, 376, 504, 506 के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।



