"एक जनपद एक उत्पाद" प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना वर्ष 2024- 25 हेतु साक्षात्कार 27 जुलाई को

बलिया। जिले में एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना वर्ष 2024- 25 के अन्तर्गत आनलाइन आवेदन पत्रों का साक्षात्कार 27 जुलाई को पूर्वन्ह 11 बजे कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बलिया पर सम्पन्न होगा। योजना अन्तर्गत आवेदन करने वाले अथ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि निर्धारित तिथि व समय को अपने समस्त मूल पत्रों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित हों।
विज्ञापन