उभांव थाना अंतर्गत दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस ने किया चालान

पुजारी ने बनाया नाबालिग को हवस का शिकार

कल ही एसपी ने किया था पीड़िता के घर का दौरा 

कोलकाता रेप कांड के विरोध में आज भारत बंद 

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय मो० फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में उभांव पुलिस ने आज एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
आरोपी ननिहाल में रहकर एक मंदिर में था पुजारी 
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज दिनांक 22.08.2024 को उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह हमराहियों के साथ संदिग्ध वाहन/ संदिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारंटी की चेकिंग करते हुए सोनाडीह मोड़ पर मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर मु.अ.स. 252/2024 धारा 65(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त आलोक पुत्र रामलाल निवासी ग्राम मुहम्मदपुर मठिया थाना भीमपुरा जनपद बलिया हाल मुकाम नवकापुरा वार्ड नं. 03 बेल्थरा रोड थाना उभांव जनपद बलिया को उसके घर से समय 08.40 बजे गिरफ्तार किया। उभांव पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में निरुद्ध कर बलिया भेज दिया गया।

विज्ञापन