उभांव पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो० फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस को एक वारंटी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है ।  
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 06.09.2024 को थाना उभांव प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह मय टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध वाहन/ संदिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारंटी करते हुए मु०नं० 1830/23 धारा 128 सीआरपीसी से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त विद्यानंद वर्मा पुत्र स्व० सत्यनारायण वर्मा निवासी बेल्थरा रोड थाना उभांव जनपद बलिया को उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय देवरिया भेज दिया गया। 


विज्ञापन