साइबर ठगी के शिकार अमित कुमार को साइबर थाना बलिया ने ठगे गए डेढ़ लाख रुपए वापस कराया

बलिया। अमित कुमार के खाते से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 1,50,000.00/- रूपये को आज दिनांक- 06.09.2024 को साइबर थाना बलिया द्वारा उनके खाते में वापस कराया गया ।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार 
दिनांक-11.01.2024 को शिकायतकर्ता अमित कुमार पुत्र श्री नवीन सिंह निवासी वार्ड नं० बख्तियारपुर थाना बख्तियारपुर जनपद पटना बिहार हाल मुकाम -रसड़ा थाना रसड़ा बलिया द्वारा एन.सी.आर.पी. पोर्टल/साइबर क्राइम हेल्पलाईन-1930 के माध्यम से एक शिकायत दर्ज करायी गयी जिसमें बताया गया कि शिकायतकर्ता के बैंक आफ इण्डिया के खाते से दिनांक-11.01.2024 को कुल-1,00000.00/- रूपये तथा बैंक आफ बड़ौदा के खाते से कुल-50,000.00/- रूपये कुल-150000.00/- रूपये (शब्दो में- एक लाख पचास हजार रूपये मात्र) फर्जी तरीके से ट्रांसफर कर लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर व नोडल थाना साइबर क्राइम बलिया के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान में लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनांक- 06.09.2024 को शिकायतकर्ता अमित कुमार के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि कुल-1,50,000.00/- रूपये को वापस करा दिया गया । शिकायतकर्ता अमित कुमार द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना साइबर क्राइम टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
विज्ञापन