चोरी के आभूषण सहित चोरी में प्रयुक्त औजार के साथ भीमपुरा पुलिस द्वारा 03 चोर गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो० फहीम कुरैशी के कुशल मार्गदर्शन में चोरी के आभूषण सहित चोरी में प्रयुक्त औजार के साथ भीमपुरा पुलिस द्वारा तीन चोरों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार दिनांक 23.08.2024 को वादी के द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना पत्र के साथ शिकायत दर्ज करायी गयी कि ग्राम उधरन बाजार में मेरी दुकान है जिसमें अज्ञात चोरों के द्वारा दिनांक 22/23.08.2024 की रात को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की गयी है। के सम्बन्ध में थाना स्थानीय द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में मु0अ0सं0 177/24 धारा 331(4), 305 बीएनएस पंजीकृत करते हुए साक्ष्य संकलन व विवेचना क्रम में आज दिनांक 07.09.2024 को भीमपुरा थानाध्यक्ष मदन पटेल मय हमराह उ०नि० मो० वाहिद मय हमराह फोर्स के साथ देखभाल क्षेत्र पेंडिंग विवेचना मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी हुए माल व अभियुक्तों की बरामदगी व गिरफ्तारी सुरागरसी पतारसी में मामूर होकर क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना के आधार पर महादेवा बार्डर ईंट भट्ठा के पास सड़क के किनारे से 03 नफर अभियुक्तों गुड्डू पुत्र इस्लाम निवासी पहाड़ीपुर थाना रामपुर जनपद मऊ उम्र करीब 28 वर्ष, राजू पुत्र कन्हैया नि० मलेरा थाना उभांव जनपद बलिया उम्र करीब 29 वर्ष और असमुद्दीन पुत्र जब्बार नि० मलेरा थाना उभांव जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष को भीमपुरा पुलिस टीम द्वारा पुलिस हिरासत में लिया गया जिनकी जमातलाशी में उनके पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी हुआ समान 08 जोड़ी पायल व 9 जोड़ी विछिया सफेद धातु, 03 अदद् अंगुठी 01 जोड़ा कान का टप्स, 01 जोड़ी कान की बाली, 01 अदद नथिया ,01 अदद गले का चैन पीली धातु व 2150 रुपये तथा एक लोहे की छिनी, प्लास, पेचकस, हथौड़ी बरामद हुआ ।
बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर नियमानुसार माननीय न्यायालय भेज दिया गया।


विज्ञापन