थाना चितबड़ागांव पुलिस द्वारा एक नफर वारंटी गिरफ्तार

बलिया । पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना चितबड़ागांव को एक नफर वारंटी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज दिनांक 07.09.2024 को चितबड़ागांव पुलिस टीम के उ०नि० श्याम प्रकाश मिश्रा मय हमराह हे०का० जय प्रकाश चौहान के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना के आधार पर मु०नं० 108/24 अ०सं०- 189/94 धारा- 323, 504 भादवि थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया थाना चितबड़ागांव जनपद न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट से सम्बंधित अभियुक्त के घर ग्राम टीकादेवरी से समय 13.01 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त थाना स्थानीय पर एचएस नं. 6A पंजीकृत है। 
गिरफ्तार अभियुक्त अभियुक्त मल्लू सिंह उर्फ राम बहादुर सिंह पुत्र कैलाश सिंह निवासी टीका देवरी थाना चितबड़ागांव बलिया के विरुद्ध चितबड़ागांव थाने में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।


विज्ञापन