थाना बांसडीह पुलिस ने पुलिस पर हमला करने वाले 07 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बलिया।पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन में जनपद में हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी बांसडीह के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक बांसडीह के नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्रवाई में पुलिस पर हमला करने वाले 07 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार दिनांक 06.09.2024 को का० मानस सिंह व का० राहुल पटेल क्राइम मानीटर थाना बांसडीह बलिया थाना हाजा से रवाना होकर मैरीटार चौराहे पर मौजूद थे कि सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिधौली मैरीटार श्रीवास्तव के हाता के सामने मेन रोड पर प्रथम पक्ष के कन्हैया कुमार पुत्र अक्षयलाल निवासी सुगईबान थाना सुखपुरा बलिया, निधी कुमारी व शिद्धी कुमारी पुत्रीगण जितेन्द्र राजभर, संजू देवी पत्नी जितेन्द्र राजभर निवासीगण गंगभेव थाना बांसडीह बलिया अन्य अज्ञात 08 व्यक्ति द्वितीय पक्ष के ओम प्रकाश राजभर पुत्र स्व जगन राजभर, रूबी देवी पत्नी बब्बू राजभर, मरचिया देवी पत्नी स्व जगन राजभर निवासीगण गंगभेव थाना बांसडीह बलिया आपस में गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे व राड से मार पीट कर रहे हैं । एकत्रित लोगों में से कुछ लोग ईंट पत्थर चला रहे है। दोनों को आक्रोशित देखकर लगा कि दोनों पक्षकार एक दूसरे पर आक्रामक होकर जान लेने पर अमादा हैं। उक्त सूचना पर का० मानस सिंह व का० राहुल पटेल द्वारा उभय पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया गया तो सभी लोग उत्तेजित होकर पुलिस बल पर ही हमलावर हो गये तथा धमकी देने लगे । एकत्रित भीड़ एवं आक्रोशित लोगों को मार पीट करता हुआ देखकर थाने पर सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। मारपीट कर रहे उभय पक्षों के (महिला व पुरूष) मौके पर घायल अवस्था में पड़े हैं और मारपीट में आयी चोटों के कारण दर्द से कराह रहे हैं। सभी को सरकारी वाहनों से लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया लेकिन जिस तरह दोनों पक्षकार आपस में आक्रोशित होकर मारपीट कर रहे थे समय पर पुलिस बल नहीं जाता तो किसी की जान चली जाती । मारपीट कर रहे व पुलिस पर हमला करने वाले 07 नफर अभियुक्तों कन्हैया कुमार पुत्र अक्षयलाल निवासी सुगईबान थाना सुखपुरा जनपद बलिया, ओमप्रकाश राजभर पुत्र स्व0 जगन राजभर निवासी गंगभेव थाना बांसड़ीह जनपद बलिया , निधि कुमारी पुत्री जितेन्द्र राजभर निवासी गंगभेव थाना बांसडीह जनपद बलिया, सिद्धी कुमारी पुत्री जितेन्द्र राजभर निवासी गंगभेव थाना बांसडीह जनपद बलिया , संजू देवी पत्नी जितेन्द्र राजभर निवासी गंगभेव थाना बांसडीह जनपद बलिया,  रूबी देवी पत्नी बब्बू राजभर निवासी कनुआन थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर वर्तमान पता गंगभेव थाना बांसडीह जनपद बलिया और मरचिया देवी पत्नी स्व0 जगन राजभर निवासी गंगभेव थाना बांसडीह जनपद बलिया को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।
विज्ञापन