बलिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० विजय पति द्विवेदी ने अवगत कराया है कि दिनांक 20 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक आयुष्मान पखवाड़ा चलाया जाना निर्धारित किया गया है। जनपद में आपके द्वार आयुष्मान गतिविधि के माध्यम से योजना के तहत अवशेष लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड से संतृप्त किये जाने के लिए आयुष्मान ड्राइव चलाया जाना है, आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही फिल्ड लेवल वर्कर यथा-आशा कार्यकत्री, आशा संगिनी आदि के द्वारा किया जायेगा।



