जे एन सी यू में पारम्परिक परिधान, लोक-नृत्य प्रतियोगिता एवं नाट्य प्रस्तुतितीकरण का आयोजन

बलिया l जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में कुलपति प्रोफेसर संजीत गुप्ता के निर्देशन में षष्टम् दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में दीक्षांत सप्ताह का आयोजन 17 सितंबर से 23 सितंबर 2024 तक किया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों में छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं इसी क्रम में दिनांक सितंबर को पारम्परिक परिधान, लोक नृत्य प्रतियोगिता एवं नाट्य प्रस्तुतिकरण का आयोजन नयी ऐकडेमिक बिल्डिंग में संपन्न हुआ । 
पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न राज्यों की वेश भूषा को धारण करके उसके अनुसार प्रस्तुति दिया . इसी प्रकार लोक नृत्य प्रतियोगिता में भी विभिन्न राज्यों की लोक नृत्य वेश भूषा के साथ प्रस्तुत की गई। पारम्परिक परिधान प्रतियोगिता का आयोजन समन्वयक डॉ. स्मिता त्रिपाठी और सदस्य डॉ. संध्या नारायण एवं डॉ. रजनी चौबे के देख रेख में संपन्न हुआ. इसी प्रकार लोक नृत्य प्रतियोगिता की समन्वयक डॉ. रजनी चौबे सदस्य डॉ. स्मिता त्रिपाठी एवं डॉ. संध्या नारायण के, एवं नाट्य प्रस्तुतीकरण डॉ संध्या नारायण के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि और विश्वविद्यालय के कुलपति ने छात्रों को उनके प्रयास और बेहतरीन प्रस्तुति के लिए शुभकामनाएँ और आशीर्वचन प्रदान किया l 
 कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय और डॉ. तृप्ति तिवारी शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के सौरभ कुमार त्रिपाठी ने किया. उक्त कार्यक्रम में क्रमशः पारम्परिक परिधान प्रतियोगिता में कुल 55 छात्र-छात्राओं एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता में कुल 26 छात्रों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अमरजीत राणा की सक्रिय भूमिका रही l
उक्त कार्यक्रम मे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र विश्वविद्यालय के विशेष कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन