थाना नरहीं पुलिस द्वारा छः गोवंश व एक अदद टाटा इंट्रा वी 30 के साथ 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया व क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक सुनील चन्द्र तिवारी थाना नरहीं के नेतृत्व में दिनांक 05.09.2024 को थाना नरहीं पुलिस टीम के उप निरीक्षक अजय साहनी मय हमराह हे.का. हरिवंश सिंह व का. श्रीराम यादव के द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन / व्यक्ति के दौरान मुखबिर की सूचना पर बैरिया तिराहा वाले रोड से अभियुक्त अनिल राजभर पुत्र चन्द्रिका राजभर निवासी रसड़ा थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र करीब 35 वर्ष और मजनू नट पुत्र मन्नू नट निवासी ग्राम तेतारपुर थाना नरहीं जनपद बलिया उम्र करीब 25 वर्ष के कब्जे से 06 राशि गोवंश एवं एक अदद वाहन UP60BT5514 टाटा इंट्रा वी 30 बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध मु०अ०सं० 243/24 धारा 3/5A/8 गोवध नि० अधि० व 11 पशु क्रूरता अधि० पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय कर दिया गया तथा वाहन टाटा इंट्रा को धारा 207 MV Act में सीज किया गया ।
विज्ञापन