बलिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने किया पुलिस महकमें में भारी फेरबदल

जिले में 14 उपनिरीक्षक और 3 मुख्य आरक्षी व 3 आरक्षी हुए इधर से उधर

हल्का नं. चार के उप निरीक्षक संतोष कुमार होंगे टंगुनियां चौकी प्रभारी

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने तात्कालिक प्रभाव से जनहित / प्रशासनिक हित में 14 उप निरीक्षकों, तीन मुख्य आरक्षियों और तीन आरक्षियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर नई जिम्मेदारी सौंपी है ।संबंधित पुलिस कर्मियों को तत्काल आदेश के अनुपालन का निर्देश दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक बलिया के आदेश के क्रम में 14 उप निरीक्षकों में 12 को नई जिम्मेदारी तो वहीं दो उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उप निरीक्षक प्रकाश सिंह प्रभारी अंगुष्ठ छाप सेल, उप निरीक्षक अजय त्रिपाठी प्रभारी पाक्सो सेल, सूर्य नाथ यादव प्रभारी अस्थाई चौकी मासूम पुर थाना खेजुरी, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौकी प्रभारी हॉस्पिटल थाना कोतवाली, उप निरीक्षक कृपा शंकर सिंह चौकी प्रभारी रामगढ़ थाना हल्दी, उप निरीक्षक लाल व्रत मौर्य थाना खेजुरी, उपनिरीक्षक अशोक कुमार थाना बांसडीह, उप निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, प्रभारी सम्मन सेल, हल्का नंबर तीन के उपनिरीक्षक संतोष कुमार को चौकी प्रभारी टंगुनियां थाना उभांव, उप निरीक्षक सौरभ कुमार सिंह प्रभारी चौकी चांद दियर थाना बैरिया, उप निरीक्षक वीरेंद्र पाठक थाना नरहीं, उप निरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा चौकी प्रभारी कस्बा बांसडीह थाना बांसडीह तो उपनिरीक्षक अखिलेश्वर प्रसाद शर्मा और उप निरीक्षक पवन को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 
वहीं मुख्य आरक्षी मंगल प्रसाद सिंह, मुख्य आरक्षी दिलीप पाठक, मुख्य आरक्षी अमरदेव यादव, आरक्षी विश्व विजय सिंह, आरक्षी पंकज कुमार सिंह और आरक्षी सूर्य प्रकाश को एसओजी टीम में शामिल कर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 
संबंधित पुलिसकर्मियों से तत्काल आदेश के अनुपालन का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन