डीजीपी मुख्यालय से पत्रकारों की सुरक्षा के संबंध में जारी हुआ पत्र

उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय लखनऊ द्वारा जारी निर्देश
लखनऊ। पत्रकारों की सुरक्षा और समस्याओं का समाधान हेतु उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने समस्त पुलिस आयुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किया है, जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं निर्देश में कहा गया है कि पत्रकारों की समुचित सुरक्षा के साथ उनके साथ शिष्ट व्यवहार किया जाना चाहिए और साथ ही साथ पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक सक्षम अधिकारी को नामित करने के निर्देश के साथ यह भी कहा गया है कि पत्रकारों के जीवनभय के दृष्टिगत समुचित सुरक्षा व्यवस्था की जानी चाहिए और उनसे शिष्ट व्यवहार किया जाना चाहिए। इसके अलावा, पत्रकारों व उनके परिवार जनों के विरूद्ध मिथ्या तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत नहीं किये जाने चाहिए। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पत्रकारों की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करें और सूचना पत्र में दिए गए प्रारूप में अपने जोनल अपर पुलिस महानिदेशक के माध्यम से देने का कार्य करें।

विज्ञापन