बेल्थरा रोड के कुण्डैल ढाला के पास ज्वेलर्स की दुकान में चोरी

मंगलवार की रात्रि चोरों ने शटर तोड़कर दुकान के आलमारी में रखे नकदी सहित लाखों के आभूषण पर किया हाथ साफ 
 
बेल्थरा रोड, बलिया। उभांव थानांतर्गत कुण्डैल ढाला के पास स्थित राजन ज्वेलर्स की दुकान का मंगलवार की रात्रि शटर तोड़कर चोरों ने दुकान की आलमारी में रखा 70 हजार रुपए की नकदी और लगभग 5 लाख के सोने व चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस व जिले से फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच किया। 
मिली जानकारी के अनुसार कुण्डैल ढाला के समीप राजन सर्राफ की राजन ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी की दुकान है। रोज की भांति मंगलवार शाम को राजन अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। बुधवार की सुबह जब दुकान खोलने गए तो दुकान का शटर फैला देख अवाक रह गए। जब अन्दर गए तो आलमारी भी टूटी पड़ी थी और उसमें रखा लगभग 5 लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण  तथा 70 हजार रुपये नकदी भी नहीं था। अन्य सामान पूरी दुकान में तितर-बितर पड़े थे। उनके द्वारा दुकान में हुई चोरी की सूचना पर पहुंची उभांव पुलिस ने मौके का जायजा लिया । जिले से पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी दुकान में हुई चोरी की घटना की जांच की।

विज्ञापन