सीयर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न

रिपोर्ट -ओमप्रकाश सिंह 

आनंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर बल

बेल्थरा रोड, बलिया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सीयर ब्लॉक कमेटी की एक बैठक आज ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
आज की बैठक में वक्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पार्टी को दिए गए दिशा निर्देश के क्रम में संगठन को और भी मजबूत बनाने पर बल दिया। 
अपने अध्यक्षीय संबोधन में ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की यात्रा से पार्टी के आम कार्यकर्ताओं में जो स्फूर्ति आई है उसे हमें जिंदा रखते हुए संगठन को मजबूत बनाना है। आज इंडिया गठबंधन की ताकत से सत्ता पक्ष घबरा गया है।
बैठक में प्रमुख रूप से अखिलेश कनौजिया जिला उपाध्यक्ष, सहाब अहमद जिला महासचिव, दिनेश सिंह जिला सचिव, फहज बिन शराफत, अवधेश तिवारी, विपिन मौर्य, मकसूद आलम, शमशेर अहमद, कन्हैया तिवारी, एनामुल हक उर्फ पप्पू, त्रिलोकी शुक्ला, बाबू नंदन पटेल, नगीना राम, विजय कनौजिया, उमाशंकर सिंह और विक्की कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन