बलिया के बेल्थरा रोड में ट्रेन के नीचे आकर युवक ने दी जान

मृतक नितेश मद्धेशिया बेल्थरा रोड नगर निवासी  
बेल्थरा रोड, बलिया। बेल्थरा नगर के साइकिल कारोबारी की आत्महत्या से नगर के लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि आज बेल्थरा रोड नगर निवासी नितेश मद्धेशिया ने मालगाड़ी के नीचे अपना सिर रखकर आत्महत्या कर ली। 
आपको बताते चलें कि कल बुधवार को नगर के एक प्रतिष्ठित साइकिल कारोबारी ने अपने स्वास्थ्य कारणों व पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी तो आज बेल्थरा रोड नगर के ही वार्ड नंबर 7 मातादीन गली निवासी नितेश कुमार मद्धेशिया (उम्र 30 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार मद्धेशिया ने बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से सायं 4:40 बजे  गुजर रही मालगाड़ी के नीचे अपना सिर डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना के बाद जीआरपी शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। 
घटना की खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर मृतक की मां और भाभी के बाद कोई पुरुष सदस्य नहीं है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।दो अन्य भाई रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं।


विज्ञापन