बलिया एस.पी. ने मातहतों संग खेली गुलाल और फूलों की होली

बलिया। एस.पी. ओमवीर सिंह द्वारा आज शनिवार को बलिया पुलिस लाइन के त्रिपाठी हाल में आयोजित पुलिस होली मिलन समारोह में जनपद के दो अपर पुलिस अधीक्षकों और समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ गुलाल व फूलों के साथ होली खेली गयी।  आपको बताते चलें कि आज शनिवार (15.03.2025) को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा जनपद बलिया के दो अपर पुलिस अधीक्षकों अनिल कुमार झा (उत्तरी) एवं कृपा शंकर (दक्षिणी) तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, समस्त थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों, समस्त शाखा प्रभारियों तथा पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों के साथ रंग गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली गयी, सभी से गले मिलकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। 
इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को रंग/ गुलाल लगाकर, गले मिलकर फूलों की होली खेली, सभी ने धूम धाम से होली मनाई, होली के गानों पर पुलिस के जवानों ने खूब डांस किया। इस दौरान होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को जलपान भी कराया गया। 

 
विज्ञापन