बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आज मंगलवार (17.06.2025) को ट्रेनिंग पर आए हुए आरक्षियों/महिला आरक्षियों के लिए रहने, खाने, आदि व्यवस्थाओं का कोतवाली अन्तर्गत राजकीय कन्या इण्टर कालेज बलिया और भारद्वाज परिसर हैबतपुर में रुकने को लेकर बने कमरे/हॉल, शौचालय आदि का निरीक्षण किया व ट्रेनिंग पर आए हुए आरक्षियों/महिला आरक्षियों से उनकी समस्याओं के बारे में पुछ कर उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा, क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन मो. उस्मान, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी सुधीर सिंह, प्रतिसार निरी. सुभाष चन्द्र यादव व आर.टी.सी. प्रभारी सन्तोष कुमार तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।



