बलिया एसपी ने दिव्यांग जन को प्राथमिकता देते हुए सुनीं शिकायतें

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा आज बुधवार (18.06.2025) को जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे तभी उन्हें बताया गया कि कोई दिव्यांग व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर आए हुए हैं। इतना सुनते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा द्वारा तत्काल उस दिव्यांग व्यक्ति की समस्या को सुनने हेतु जनसुनवाई कक्ष से बाहर धूप में आकर उस व्यक्ति की समस्या सुनकर तत्काल संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उस दिव्यांग व्यक्ति की मदद करने हेतु निर्देशित किया गया।

विज्ञापन