बलिया एसपी ने एक थाना प्रभारी सहित कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष गड़वार की नई जिम्मेदारी 

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आज पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेर-बदल किए हैं।
 
प्रभारी निरीक्षक गड़वार रत्नेश सिंह को साइबर थाना बलिया भेजा गया 

एसपी ने प्रभारी निरीक्षक गड़वार रत्नेश सिंह को साइबर थाने में स्थानांतरित कर दिया है। उनकी जगह कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष गड़वार बनाया गया है।
 
रतसड़ चौकी प्रभारी सागर कुमार रंगू लाइन हाजिर

इसके अलावा रतसड़ चौकी प्रभारी सागर कुमार रंगू को लाइन हाजिर करते हुए सतनी सराय के चौकी प्रभारी पवन कुमार को रतसड़ चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। थाना सिकन्दरपुर के उपनिरीक्षक नीरज यादव को चौकी प्रभारी माल्दह बनाया गया है।

उपनिरीक्षक गजानंद होंगे टंगुनिया के चौकी प्रभारी

इस फेर-बदल के क्रम में माल्दह के चौकी प्रभारी गजानंद को उभांव थानांतर्गत टंगुनिया चौकी का प्रभारी बनाया गया है। थाना खेजुरी के उपनिरीक्षक आनन्द मोहन उपाध्याय को सतनी सराय का चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। टंगुनिया के चौकी प्रभारी संतोष कुमार को थाना उभांव भेजा गया है। थाना सुखपुरा के उपनिरीक्षक रामप्रसाद बिंद को थाना नगरा और थाना नगरा के उपनिरीक्षक राम लखन सोनकर को‌ थाना सुखपुरा में तैनात किया गया है।

विज्ञापन