बलिया में तेरहवीं से वापस लौट रहे किशोर की चाकू मारकर हत्या

बैरिया थाना क्षेत्र में देर रात हुई घटना 

बलिया। जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में सिवान राय का टोला के एक किशोर की कहा सुनी के बाद अज्ञात लोगों द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने एक वीडियो बयान जारी कर बताया कि वृहस्पतिवार- शुक्रवार की दरमियानी रात को समय लगभग 01.30 बजे की रात्रि में थाना क्षेत्र बैरिया में 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गोलू यादव पुत्र हरेंद्र यादव गांव सिवान राय का टोला (जो NH31 के पास है) रात्रि में तेरहवीं के कार्यक्रम से वापस आ रहा था तो रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों के बीच कहा सुनी हो गयी जिसमें कुछ लोगों द्वारा गोलू यादव को चाकू मार कर हत्या कर दी गयी। बैरिया थाना पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची तथा फिल्ड युनिट द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है। कुछ अभियुक्तों की प्रत्यक्षदर्शियों के माध्यम से पहचान हो गयी है व अन्य की पहचान हेतु प्रयास किया जा रहा है, अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दी गयी हैं। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है। 
लोगो को समझा बुझा कर शान्त करा दिया गया है, मौके पर लॉ एण्ड ऑर्डर की कोई समस्या नही है। 
एसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण 
इस बीच शुक्रवार की सुबह पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पहुंच वस्तु स्थिति का जायजा लिया और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने की बात कही है।

विज्ञापन