मत्स्य पालकों को मछली पालन में विविधीकरण एवं उत्पादकता बढ़ाने हेतु दिए गए ट्रिप्स

बलिया। राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस की कार्यशाला/प्रशिक्षण मत्स्य पालक विकास अभिकरण, बलिया के तत्वावधान में कार्यालय प्रागण में गुरुवार को आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के आये हुए मछुआरा समुदाय एवं मत्स्य पालकों ने भाग लिया। 
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विकास कुमार द्वारा आगन्तुकों को मत्स्य पालन योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मत्स्य किसान कोडिट कार्ड, एनएफडीपी रजिस्ट्रेशन, मछुआ दुर्घटना वीमा आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि निजी भूमि तालाब निर्माण एवं निवेश योजना हेतु 11.00 लाख प्रति हेक्टेयर परियोजना लागत पर अनुसूचित जाति एवं महिला वर्ग को 60 प्रतिशत एवं अन्य जाति को 40 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है।किसान यूनियन अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मछली पालन में विविधीकरण करने एवं उत्पादकता बढ़ाने हेतु मत्स्य पालको को उत्साहित किया। अध्यक्ष शिवनरायण निषाद द्वारा बताया गया कि मछुआ समृुदाय के व्यक्ति एवं मत्स्य पालक एनएफडीपी पोर्टल पर रजिस्ट्रशन करायें एवं मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करें। 
कार्यक्रम में राधेश्याम, धीरेन्द्र राय, अशोक साहनी, लल्लन प्रसाद, शमशाद अहमद, अनिल यादव आदि उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का संचालन विपीन बिहारी ओझा ने किया।

विज्ञापन