बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व मे थाना उभांव पुलिस टीम ने गुमशुदा नाबालिग लड़के को त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अंदर सकुशल खोजबीन कर परिजनों को किया सुपुर्द कर दिया।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार बुधवार (22 अक्टूबर 2025) को आवेदक मनोज कुमार पुत्र स्व० श्यामलाल ग्राम चौकियां थाना उभांव जनपद बलिया द्वारा उभांव थाने पर प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गयी कि मंगलवार (21 अक्टूबर 202) को सुबह लगभग 10.00 बजे मेरा नाबालिग पुत्र उम्र लगभग 14 वर्ष घर से निजी कार्य हेतु निकला जो शाम तक घर नहीं आया हम और परिवार के लोग बहुत खोजबीन किया व रिश्तेदारी/मित्रों के यहां पता किया लेकिन नहीं मिला । आवेदक मनोज कुमार के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना उभांव पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र में काफी खोजबीन किया गया, सोशल मीडिया व अन्य सभी माध्यमों से खोजबीन किया जा रहा था, जिसके दौरान कुछ लोगों से पता चला कि एक नाबालिग लडका रेलवे स्टेशन पर खड़ा है । लोगों की बातों पर विश्वास कर थाना उभांव पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पर पहुँचकर नाम व पता पुछा गया तो उसने अपना नाम XXX पुत्र मनोज कुमार निवासी चौकिया थाना उभांव जनपद बलिया का निवासी हूं बताया, जो मंगलवार को अपने घर से अपने मित्र के यहां अपने घर वालों को बिना बताये चला गया था।
गुमशुदा लडके उभांव थाने पर लाकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा गुमशुदा नाबालिग लड़के की सकुशल वापसी/बरामदगी होने पर थाना उभांव पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया ।
नाबालिग की सकुशल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० संजय शुक्ला, उ०नि० सुबाष यादव और का० मनीष जायसवाल शामिल रहे।



