बेल्थरा रोड, बलिया। भारत चुनाव आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के मद्देनजर तहसील बेल्थरा रोड में आज शुक्रवार को गणना प्रपत्र वितरण कर SIR के संबंध में उप जिलाधिकारी बेल्थरा रोड द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आपको बताते चलें कि आज शुक्रवार (07-11-2025) को भाग संख्या 1 से 83 के सुपरवाइजरों/बूथ लेवल अधिकारियों को पूर्वाह्न 11:00 व भाग संख्या 84 से 161 तक के सुपरवाइजरों/बूथ लेवल अधिकारियों को अपरान्ह 02:00 बजे तहसील बेल्थरा रोड के मीटिंग हाल में गणना प्रपत्र वितरण किया गया।
बैठक में उप जिलाधिकारी बेल्थरा रोड शरद चौधरी ने सुपरवाइजरों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने ए.एस.डी.डी. (अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक और डबल) मतदाताओं के अपमार्जन में विशेष सतर्कता बरतने की बात कही। गणना प्रपत्र वितरण के साथ साथ BLO app से डिजीटली SIR किस तरह करना है, पर विस्तार से बताया।
उन्होंने किसी प्रकार की समस्या आने पर निःसंकोच उनसे संपर्क कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए बनाए गए व्हाट्स ग्रुप में अनावश्यक मैसेज भेजने के प्रति सबको अगाह किया।



