मऊ। भटनी-औंड़िहार रेल खंड पर मऊ जं से दुल्लहपुर 19 किमी रेल खंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण के बाद लक्ष्य के अनुरूप स्पीड ट्रायल के बाद अधिकारियों के बीच खुशी की लहर दिखी। बता दें कि मऊ जं से दुल्लहपुर तक एल एंड टी कंपनी की दोहरीकरण व विद्युतीकरण की जिम्मेदारी थी। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर- नीतीश श्रीवास्तव व उनकी टीम- रवि मल्होत्रा, नफीस मुल्ला, चंदन मेहती, चंद्रकांत यादव मनिंदर, राजेंद्र, अनिल, शाहनवाज, निहार, अनिर्बान, जेना जी, सौविक, सनोज, चेतन सर्वेश, विश्वनाथ, प्रकाश आदि ने सुरक्षा व संरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य किया । निरीक्षण के दौरान सी आर एस
प्रणजीव सक्सेना द्वारा मऊ जं से दुल्लहपुर तक स्पीड ट्रायल किया गया। नई रेल पटरी पर ट्रेन को 120 किमी प्रति घंटा की स्पीड से ट्रायल किया गया। जिसके बाद कार्य दायी संस्था को रेलवे द्वारा हरी झंडी मिली। इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एस सी श्रीवास्तव, मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक आशुतोष शुक्ला, अजय सिंह अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित अधिकारी मौजूद रहे।



