बलिया। थानाध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल हमराहियों का० रामबाबू गोस्वामी, का० सुरेन्द्र यादव, म०का० कविता चौहान व चालक हे०का० दिनेश यादव के साथ आज वृहस्पतिवार (08-01-2026) को क्षेत्र व गश्त में सेमरिया ढाला पर मौजूद थे कि कुछ समय के उपरान्त उ०नि० राम अवध यादव व हमराहियों का० संदेश, का० सुनिल कुमार, चालक हे०का० हरिओम सिंह के द्वितीय मोबाइल क्षेत्र भ्रमण करते हुए सेमरिया ढाला पर उपस्थित हुए । उपस्थित पुलिस बल आपस में अपराध एवं अपराधियों तथा जुर्म जरायम के रोकथाम के सम्बन्ध में चर्चा कर रहे थे कि तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि वाजिदपुर ढाले पर एक महिला व एक पुरूष अपने हाथ में एक प्लास्टिक का बोरा लिए हुए हैं, जिसके अन्दर नाजायज गांजा है । इस सूचना के बाद थाना दोकटी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर वाजिदपुर ढाले के पास से म०का० कविता चौहान द्वारा एक अभियुक्ता निधि कुमारी पुत्री अशोक निवासी वाजिदपुर थाना दोकटी जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से एक बोरी से 7 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ तथा दूसरा व्यक्ति जो एक बोरा फेंककर मौके से भागने में सफल रहा । भागने वाले अभियुक्त के सम्बंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्ता ने व्यक्ति का नाम राजू उर्फ सोनू पुत्र अशोक निवासी वाजिदपुर बताया जो उसका सगा भाई है । अभियुक्ता की निशानदेही पर राजू उर्फ सोनू द्वारा फेंके गई एक बोरी बरामद हुई जिसमें 7 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा पाया गया । इस प्रकार अभियुक्ता व अभियुक्ता के निशानदेही से बरामद दो बोरों में कुल 15 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया ।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी आधार पर थाना दोकटी द्वारा मु०अ०सं० 05/2026 धारा 8/20 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।



