डीएम व एसपी ने सदर तहसील बलिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनीं जनशिकायतें

अधिकारी द्वय ने फरियादियों की जन शिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश 
            
बलिया। जिलाधिकारी बलिया व पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आज सोमवार को पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तहसील सदर पर की जनसुनवाई गयी।  
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा जनपद बलिया के तहसील सदर पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा कुछ समस्याओं का मौके पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया जबकि अन्य आयीं सभी शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जाए । इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी महोदय सदर व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे ।

विज्ञापन